{"_id":"5ee361f38ebc3e42dd7a240f","slug":"woman-crushed-to-death-by-truck-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। करहल रोड के पास बाइक सवार होकर जा रही एक महिला अचानक गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला आगरा की रहने वाली थी। पुत्र के साथ वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
आगरा की लाल मस्जिद वॉटर बक्स बल्केश्वर रोड निवासी सनी पुत्र सुरेश चंद्र शुक्रवार को 45 वर्षीय मां गुड्डी देवी के साथ थाना क्षेत्र में किसी काम से आया था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह मां के साथ बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन
बाइक जब करहल रोड के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई बाइक से महिला सड़क पर गिर गई। इस बीच ट्रक उन्हें रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में गुड्डी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। इस बीच चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, चेकिंग के दौरान टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया।