फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman crossing the road dies due to bike collision

सड़क पार कर रही महिला की बाइक के टक्कर से जान गई

Sun, 06 Nov 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road dies due to bike collision
कासगंज । पटियाली -अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया ।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से प्रभा (30) पत्नी तेजपाल निवासी नगला कलुआ थाना पटियाली की मौत हो गई । बताया गया कि शुक्रवार की शाम महिला प्रभा पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही थी। सड़क पार करते समय अलीगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी । टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए । महिला की मौत की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी । पुलिस मौके पर पहुंच गई । मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया । सीओ व एसडीएम के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया । पटियाली कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दिवाकर ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगला कलुआ में सड़क हादसे में महिला प्रभा की मौत से परिवारीजन सदमे में है। महिला के पांच बच्चे हैं, जिनमें सबसे बडी बेटी जूली (17), विपिन(15), अमित(13), अतुल(11) और काव्या(5)है। उसका पति दिव्यांग है जो कि एक भटटे पर मजदूरी करता है। महिला की मौत से पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया ।वहीं परिवार के लालन पालन की भी समस्या खडी हो गई । महिला और पति दोनों मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed