फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman consumed poisonous substance in police station

Agra News: महिला ने थाने में किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

Wed, 24 Jul 2024 05:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Woman consumed poisonous substance in police station
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाने में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंडीगढ़ के फिरोजपुर क्षेत्र निवासी महिला प्रीती की तीसरी शादी कादरगंज निवासी गोविंद के साथ हुई थी। महिला की पहचान कादरगंज निवासी एक किशोर से हो गई। वह उसको एक माह पहले बहला-फुसलाकर ले गया। तीन दिन पहले किशोर व महिला वापस लौट आए। इसके बाद किशोर ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। महिला के विषाक्त खाने की जानकारी मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला ने पुलिस को किशोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed