फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman climb on water tank for water

पानी के लिए टंकी पर चढ़ीं महिलाएं

Mon, 16 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
woman climb on water tank for water
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
यमुनापार में जल संकट गहराता जा रहा है। लोग एक-एक बाल्टी पानी को तरस रहे हैं। रविवार को कालिंदी विहार ए ब्लॉक के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। पानी की मांग करते हुए क्षेत्र की तमाम महिलाएं टंकी पर चढ़ गईं। इधर, काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी निकल आए। लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचे एसीएम द्वितीय अरुण कुमार ने महिलाओं को आश्वासन दिया तब वे नीचे उतरीं।
विज्ञापन

पानी की समस्या से आजिज आईं कालिंदी विहार ए ब्लॉक की दर्जनभर से अधिक महिलाएं रविवार सुबह लगभग आठ बजे ब्लॉक में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उनका कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी संकट है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन

इसके बाद तो यहां लोगों का जमघट लग गया। लोगों ने प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से टंकी से उतरने का आग्रह किया। वे नहीं मानीं। उनका कहना था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वे टंकी से नहीं उतरेंगी। इधर, कई घंटे तक धूप में अपनी मांग पर अड़ी रहीं। काफी देर बाद एसीएम द्वितीय अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन है, पानी नहीं
कालिंदी विहार ए ब्लॉक के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई साल पहले पानी की पाइप लाइन डाल दी गई थी। मगर, इसे मेन लाइन सेे कनेक्ट नहीं किया गया। इसकी वजह से यह पाइप लाइन शोपीस बनी हुई हैं। लोग टैंकरों से पानी लेकर गुजारा कर रहे थे। मगर, भीषण गर्मी में उनकी डिमांड ज्यादा बढ़ने के कारण वे भी अब कम आ रहे हैं। ऐसे में पानी का संकट ज्यादा गहराया गया है।
काफी क्षेत्रों में है समस्या
कालिंदी विहार ही नहीं पूरा यमुनापार क्षेत्र ही पानी के संकट से जूझ रहा है। ट्रांसयमुना कालोनी, पीलाखार, किशन नगर, नराइच, शाहदरा, नुनिहाई, सीता नगर, महावीर नगर, सती नगर, श्याम नगर, नगला मोहनलाल, नगला रामबल, रामनगर आदि क्षेत्रों में काफी दिनों से पानी सप्लाई बाधित चल रही है।
टैंकर संचालकों की बढ़ी डिमांड
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान के कर्मचारी टैंकर संचालकों से मिले हुए हैं। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में जल संस्थान के कर्मचारी टैंकर संचालकों से मिलकर पानी की सप्लाई बाधित कर देते हैं, जिससे कि टैंकरों के पानी की डिमांड बढ़े। लोगों की जरूरत को देखते हुए टैंकर संचालक भी मनमाने दाम वसूलते हैं।


पुराने शहर में भी सप्लाई बाधित
जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की मुख्य पाइप लाइन लीक होने के कारण पुराने शहर में पिछले तीन दिन से पानी संकट गहराया हुआ है।
बता दें कि पाइप लाइन शुक्रवार को लीक हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया था कि शनिवार सुबह तक इसे ठीक कर लिया जाएगा। मगर, तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। पटेल नगर, विजय नगर, जीवनी मंडी, संजय प्लेस, छत्ता, दरेसी, पीपल मंडी, काला महल आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हुई। जलकल महाप्रबंधक मंजू गुप्ता का कहना है कि रविवार सुबह से पानी सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed