फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman clashes with tempo driver over fare dispute, ruckus

Agra News: किराए के विवाद में टेंपो चालक से भिड़ी महिला, हंगामा

Fri, 13 Sep 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman clashes with tempo driver over fare dispute, ruckus
मैनपुरी। शहर से कुरावली जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक महिला ने किराए के विवाद को लेकर जमकर हंगामा किया। जैसे-तैसे समझा-बुझाकर महिला को वहां से घर भेजा।
विज्ञापन

भोगांव रोड निवासी रमाकांत टेंपो चालक है। शुक्रवार की सुबह वह कुरावली से सवारियां लेकर शहर आया था। मैनपुरी कुरावली मार्ग पर पुल के पास एक महिला को टेंपो उतारा। जब किराया मांगा तो महिला अधिक बताते हुए विवाद करने लगी। चालक ने कहा कि इस मार्ग पर सभी टेंपो चालक इतना ही किराया लेते हैं। वह ज्यादा किराया नहीं मांग रहा है। इसी बात पर महिला आग बबूला हो गई और चालक से गालीगलौज करना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी समझाने बुझाने के बाद महिला बिना किराया दिए ही वहां से चली गई। चालक भी चुपचाप वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed