फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman chased and beaten over land dispute

Agra News: जमीन की रंजिश में महिला को दौड़ाकर पीटा

Sat, 23 Dec 2023 05:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Woman chased and beaten over land dispute
जमीन की रंजिश में महिला को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

- दहशत में आया परिवार, एक सप्ताह बाद दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव परतापुर में आरोपियों ने जमीन की रंजिश में एक महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बचाने आए पति को भी जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दहशत में आया परिवार एक सप्ताह बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी गीता देवी उर्फ शीतल का गांव के लालू उर्फ जितेंद्र यादव जमीन पर मकान बनाने का लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश को लेकर 15 दिसंबर की शाम जब गीता खेत से वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में लालू मिल गया। उसे देखते ही गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और मारने के लिए दौड़ा। वह घर की ओर भागी तो पीछे लालू और शिवराज सिंह पीछा करते हुए घर तक आ गए। उसे जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई की। ईंट पत्थर से वार कर घायल कर दिया। पति व अन्य लोगों ने आकर बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद दहशत में आया परिवार थाने में रिपोर्ट तक दर्ज कराने नहीं गया। शुक्रवार को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed