फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman burning alive in the middle of the road Kheragarh agra

Agra Crime: कटे हुए गले से बह रहा था खून, बीच सड़क पर जिंदा जल रही थी महिला, नजारा देख कांप गई लोगों की रूह 

Fri, 20 May 2022 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 11:33 AM IST
सार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया। यहां बीच सड़क पर जिंदा जलती हुई महिला को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। महिला का गला कटा हुआ था, घाव से खून बह रहा था।

विज्ञापन
Woman burning alive in the middle of the road Kheragarh agra
महिला के अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बीच सड़क पर एक महिला खून से लथपथ आग की लपटों से घिरी चीखती-चिल्लाती मिली। महिला को इस हालत में देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने आगरा इमरजेंसी रेफर कर दिया। महिला को जिंदा जलाने की घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

खेरागढ़ क्षेत्र के भिलावली रोड का मामला 

घटना थाना खेरागढ़ क्षेत्र के भिलावली रोड की हैं। बीती रात्रि करीब ग्यारह बजे राहगीरों ने एक जलती हुई महिला को सड़क पर आग की लपटों के बीच तड़पते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आग को बुझाकर महिला को उपचार को भेजने लिए एंबुलेंस मंगाई। महिला का गला भी कटा हुआ था, आग की लपटों के बीच महिला तड़प रही थी। करीब आधे घंटे तक महिला एम्बुलेंस के इंतजार में  बीच सड़क पर ही दर्द से तड़पती रही। 
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में कराई गई भर्ती 

काफी देर बाद पहुंची एम्बुलेंस से पुलिस ने महिला को सीएचसी खेरागढ़ भेजा, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण खेरागढ़ सीएचसी से महिला को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला बोल नहीं पा रही थी, जिसके कारण अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी पश्चिम आगरा देहात सत्यजीत गुप्ता और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार रात्रि में ही मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंच गए और महिला के बारे में जानकारी लेने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed