फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten up in house sharing dispute, 4 named

Agra News: मकान के बंटवारे के विवाद में महिला को पीटा, 4 नामजद

Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in house sharing dispute, 4 named
अमांपुर। थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में बीते 2 फरवरी को बंटवारे के विवाद में विरोधियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। इस मामले में महिला ने चार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अशोकपुर गांव निवासी गीता का मकान के बंटवारे को लेकर गांव निवासी गौरव, माधव, विजय सिंह और नारायण देवी से विवाद चलता है। इसको लेकर बीते दो फरवरी को आरोपीगण उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसके घर में रखे सामान की भी तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग माैके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपीगण गाली और धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी मुकेेश कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed