फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten up in house dispute

Agra News: मकान के विवाद में महिला को पीटा

Tue, 24 Jun 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in house dispute
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बखतपुर में मकान के विवाद को लेकर नामजदों ने महिला को गालियां देकर पीटा। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। अरजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि नया मकान कुसमरा में बना है। इस पर भाई बृजेश कुमार, रीना देवी और पंकज ने मकान में हिस्सा की बात को लेकर घर पर आकर पत्नी सीमा देवी को गालियां देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जमीन पर अवैध कब्जा की पर्यटन मंत्री से की शिकायत
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज में महिला की जमीन पर नामजदों ने जबरन कब्जा कर बाउंड्री वाल बना ली है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से की है। मोहिनी दुबे ने पर्यटन मंत्री को बताया कि पिता की मौत कुछ माह पहले हुई है। कोई भाई भी नहीं है। जमीन पर चाची और चचेरा भाई कब्जा कर रहे हैं। इसमें विधायक के रिश्तेदार और शमशेरगंज और किशनी निवासी आरोपी भी शामिल हैं। विरोध करने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पर्यटन मंत्री ने सीओ भोगांव और एसडीएम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed