फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten up by in-laws, husband and father-in-law arrested

महिला को ससुराल के लोगों ने पीटा, पति व ससुर गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up by in-laws, husband and father-in-law arrested
बाह। दहेज के लिए उत्पीड़न पर कोर्ट की शरण लेने वाली झाडे़ की गढ़ी गांव निवासी राजाबेटी ने बुधवार को ससुराल के लोगों पर पिटाई करने और घर न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वह उत्पीड़न न करने के पति सूरज के वादे के बाद ससुराल लौटी थी। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

झाडे़ की गढ़ी की राजाबेटी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी सूरज से हुई थी। उनका एक बेटा है। वह इस समय गर्भवती भी है। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट में पति ने प्रताड़ित न करने का भरोसा दिलाया था। इस पर ससुराल लौट आई थी। बुधवार को पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की। घर से न निकलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सूरज और ससुर लेखराज को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed