{"_id":"611e8bf28ebc3e6ee339fdd1","slug":"woman-beaten-to-death-for-dowry-tundla-news-agr5043384185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। अतिरिक्त दहेज के लिए गर्भवती महिला को पीट दिया जिससे उसकी उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली टूंडला में तहरीर दी है।
थाना ताजगंज आगरा के गांव महुआ खेड़ा निवासी उदय सिंह पुत्र भगवती प्रसाद ने तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 12 जून 2020 को पूरे दान दहेज के साथ थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नागऊ निवासी रिंकू पुत्र दुर्बीन सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक बाइक, सोने की जंजीर, अंगूठी के अलावा एक लाख रुपए अतिरिक्त की मांग करने लगे। जब यह बात चली तो वह गांव के संभ्रांत लोगों के साथ बेटी के ससुराल गए। परंतु वह लोग नहीं माने। नौ अगस्त को ससुरालियों ने उनकी गर्भवती बेटी को पीटा। उसका उपचार भी नहीं कराया।
हालत बिगड़ने पर उनके साढ़ू राजा का ताल से गांव पहुंचकर उनकी बेटी को उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी बेटी की 16 अगस्त को मृत्यु हो गई। उदय सिंह ने पति रिंकू, ससुर दुर्बीन सिंह, सास लली देवी, जेठ उमेश, देवर दिनेश और रवि के अलावा ननद सुमन लता के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।