फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Attempts Suicide Infront Of Train Grp Constables Save Life

डेढ़ माह के बेटे को ट्रैक पर लिटाकर महिला ने की ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश, सिपाहियों ने बचाई जान

Sun, 27 Sep 2020 06:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Sep 2020 06:21 PM IST
सार

डाउन लाइन पर बेटे को लिटाने के साथ ही खुद अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के सामने आने की कोशिश करने लगी। इस पर जीआरपी और वहां मौजूद लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो वे तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
Woman Attempts Suicide Infront Of Train Grp Constables Save Life
बच्चे के साथ सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद थाना लाइनपार के छारबाग की एक महिला शनिवार को बिजली के बिल पर सास से झगड़ा होने पर दो माह के बेटे को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। बेटे को दूसरी लाइन पर लिटाने के बाद उसने चलती ट्रेन के आगे जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान जीआरपी के सिपाहियों और यहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उसे बचा लिया। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान दूसरी ट्रैक पर भी कोई ट्रेन नहीं थी। जीआरपी ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन


छारबाग निवासी पुष्पादेवी (26) पत्नी विजय कुमार निषाद शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे अपने दो माह के बेटा आर्यन को गोद में लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। उसने डाउन लाइन पर बेटे को लिटाने के साथ ही खुद अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के सामने आने की कोशिश करने लगी। इस पर जीआरपी और वहां मौजूद लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो वे तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। महिला को किसी तरह से बचाया। इस दौरान महिला सिर और हाथ में चोट लगने के कारण घायल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीआरपी थाना प्रभारी ऊषा मलिक ने महिला को समझाने के साथ ही सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। महिला का कहना है उसकी सास एक सप्ताह से उसके कमरे की बिजली काट दी है। वहीं, बिजली के बिल में हिस्सा देने को दबाव बना रही हैं।


बिजली न मिलने से उसका डेढ़ माह का बेटा आर्यन परेशान था। इसके कारण उसने जान देने का फैसला लिया था। घटना की जानकारी होते ही उसका पति विजय कुमार सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचा था। वहीं, घायल महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
 
बालक को गोद में लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचा सिपाही 
डेढ़ माह का मासूम आर्यन को क्या पता कि उसकी मां क्या कदम उठाने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रेलवे ट्रैक पर लिटाने के दौरान बालक खेल रहा था। सिपाही उसे गोद में उठाकर सरकारी ट्रामा सेंटर लाया तो उस दौरान भी वह खेलता रहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed