फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman assaulted, case registered on 5

Agra News: युवती से मारपीट, 5 पर केस दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted, case registered on 5
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नरौली में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट करने के मामले में युवती ने गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नरौली गांव में 12 अप्रैल की शाम युवती अंजलि घर में अकेली थी। परिजन खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के ही हरेंद्र, अनिल, रोशन, धर्मवीर, शशिकांत युवती के घर में घुस आए। आरोपी गाली गलौज करने लगे। जिसका युवती ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। युवती ने अपने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजनों को जब खेत पर लोगों ने बताया तो वह भी घर पर पहुंच गए। युवती ने उन्हें घटना के बारे में बताया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed