फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and her sister-in-law died due to snake bite in agra

अंधविश्वास में गई जान: आगरा में सांप के डंसने से ननद-भाभी की मौत, परिजन दो दिन कराते रहे झाड़-फूंक

Sun, 26 Sep 2021 08:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 08:57 PM IST
सार

सूतक होने के कारण परिवार में सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। शुक्रवार रात को सांप ने ननद और भाभी को सांप ने डंस लिया। परिजन दोनों को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। इससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
woman and her sister-in-law died due to snake bite in agra
संगीता और उसकी ननद विनीता के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक महिला और उसकी ननद की जान चली गई। दोनों को सांप ने डंस लिया था, लेकिन परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय दो दिनों तक झाड़ फूंक कराते रहे। इधर, थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में भी ऐसा मामला सामने आया है। यहां सांप ने किशोर को डंस लिया। परिजन उसका तंत्र-मंत्र से इलाज कराने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के गांव नगला हरबख्श में सर्पदंश से विनीता (22) और उसकी भाभी संगीता (22) की मौत हो गई। परिवार में सूतक होने के कारण सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। शुक्रवार रात को विनीता और उसकी भाभी को सांप ने डंस लिया। परिजन दो दिनों से झाड़फूंक करा रहे थे। इस बीच दोनों की मौत हो गई। रविवार को महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


जमीन पर सोते वक्त सांप ने डंसा
गांव नगला हरबख्श निवासी पप्पू नायक के पुत्र रिंकू की 14 सितंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि इसी सूतक के कारण सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। शुक्रवार की रात घर के आगे पड़े टीनशेड के नीचे विनीता और उसकी भाभी संगीता सोई थी। आधी रात के बाद दोनों को सांप ने डंस लिया। सांप देख दोनों महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। इस पर परिवार के अन्य लोग आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सांप को मार डाला। इसके बाद बायगीरों से झाड़फूंक कराई। महिलाओं की हालत बिगड़ती देख गंगापुर, राजस्थान ले गए। वहां से भी महिलाओं बचाया नहीं जा सका। शनिवार की रात महिलाओं को लेकर परिजन घर आए। रविवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने बताया कि शनिवार को भी घर के पास एक छोटा सांप निकला था। 

किशोर की जान पर बन आई
थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के मोती महल इलाके में अंधविश्वास के चलते एक किशोर की जान पर बन आई है। बच्चे को सांप द्वारा डंसने के बाद परिवार वाले उसे पहले अस्पताल ले गए, लेकिन बिना इलाज कराए घर वापस ले आए। अब उसका तंत्र-मंत्र से इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed