फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and her nephew killed in two bike collision in firozabad

फिरोजाबाद में सड़क हादसा: दो बाइक की भिड़ंत में चाची और भतीजे की मौत, दो साल की बच्ची घायल

Sat, 01 Jan 2022 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 04:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे में महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। महिला की मासूम बेटी भी घायल हुई है। 

विज्ञापन
woman and her nephew killed in two bike collision in firozabad
मृतक महिला और युवक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला के समीप दो बाइक की भिड़ंत में महिला सहित युवक की मौत हो गई। हादसे में दो वर्षीय बालिका सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला जोरे निवासी शिवम कुमार (20) पुत्र राकेश कुमार बाइक से अपनी चाची संजू देवी (28) पत्नी अवनीश कुमार को लेकर मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा से अपने घर जा रहा था। संजू देवी के साथ उसकी दो वर्षीय बेटी गुड़िया थी। 
विज्ञापन

बाइक सवार नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला के समीप पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोग शिवम कुमार की बाइक से टकरा गए। हादसे में शिवम, संजू देवी और संजू देवी की बेटी गुडिया के साथ दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान चाची-भतीजे की मौत
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक वहां से चले गए। पुलिस घायल शिवम, संजू देवी और गुडिया को उपचार को देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां संजू देवी और शिवम ने दम तोड़ दिया। जबकि गुडिया को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। 

संजू देवी और शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह जिला अस्पताल आ गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह का कहना है कि दो बाइक की भिड़ंत में महिला और युवक की मौत हुई है। वहीं तीन लोग और घायल हुए हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है।  पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed