{"_id":"6acc57985315b7d7500ece8a","slug":"woman-alleges-assault-and-attempted-misdeed-fir-filed-after-18-days-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: युवती को घसीटकर घर ले गया आरोपी, दुष्कर्म की कोशिश; सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: युवती को घसीटकर घर ले गया आरोपी, दुष्कर्म की कोशिश; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
सार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर मारपीट कर उसे अपने घर ले जाने और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती को आरोपी ने पीटा और उसे अपने घर खींच ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयराम बाग निवासी कुनाल यादव की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने में उसे 18 दिन लग गए।
दयालबाग निवासी युवती ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर जयराम बाग पानी की टंकी के पास रहने वाला कुनाल यादव उनके घर आया। आरोप है कि उसने पिटाई की और घसीटकर अपने घर ले गया। वहां गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।
इसी दौरान मकान मालिक की बेटियों ने शोर मचाया तो वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। देरी के आरोप की जांच कराई जाएगी।