{"_id":"69a11848b6f0c95da20ed0e7","slug":"woman-allegedly-sets-auto-driver-husband-on-fire-in-agra-victim-critical-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जान के पीछे पड़ी पत्नी: निकाह, दूसरा रिश्ता और फिर खौफनाक साजिश, पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान के पीछे पड़ी पत्नी: निकाह, दूसरा रिश्ता और फिर खौफनाक साजिश, पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; हालत गंभीर
Fri, 27 Feb 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:36 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक ऑटो चालक को उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, जबकि पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के रामस्वरूप कालोनी निवासी ऑटो चालक को गुरुवार रात उसकी पत्नी और अन्य ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन ने उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
चांद की बहन निशा ने बताया कि भाई ने दो साल पहले आजम पाड़ा की शबनम से निकाह किया था। शबनम के पहले पति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी है। दो साल पति के साथ रहने के बाद इसी माह शबनम ने बिना तलाक लिए दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। आरोप है कि चांद गुरुवार को ऑटो से सवारी छोड़कर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में शबनम, उसका भाई और अल्ली ने भाई को रोका और उसे खींचकर ले गए। उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भाई की हालत गंभीर है। वहीं परिवार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।