फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Alleged Her Father In Law For make relations In mainpuri news

UP: बहू ने संबंध नहीं बनाए तो ससुर बना हैवान, पति की धमकी- घर में रहे बात; फिर जो हुआ नहीं था किसी को अंदाजा

Tue, 22 Aug 2023 07:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Aug 2023 07:35 AM IST
सार

शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस दौरान ससुर की नीयत उस पर खराब हो गई और उसने गंदी हरकतें करना शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
Woman Alleged Her Father In Law For make relations In mainpuri news
महिला (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पति ने तो दूरी बना ही ली थी, इसका फायदा उठाकर ससुर आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। हद तो तब हो गई जब एक दिन ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। जब पति और सास से शिकायत की तो दोनों ने धमकी दी कि यदि ये बात घर से बाहर गई तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता ने मायके वालों को जानकारी दी। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

जनपद एटा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले बेटी का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव इटोरा निवासी विनायक के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। ससुर इस बात का फायदा उठाकर बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा।  

ये भी पढ़ें - डांस क्लास में हैवानियत: किशोरी के बनाए अश्लील वीडियो और खींचे फोटो, फिर वो किया जिसे सोचकर भी आएगी घिन

विज्ञापन
विज्ञापन

फाड़ दिए कपड़े

पीड़ित विवाहिता ने बताया कि ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 10 अगस्त को ससुर ने उसे घर में अकेला पाकर अश्लील हरकत की। संबंध बनाने की जिद करने लगा। विरोध किया तो ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने किसी तरह ससुर से खुद की आबरू को बचाया। 

ये भी पढ़ें - UP: रील लाइक करते-करते हुआ प्यार... पति को छोड़ भोपाल से आगरा आई महिला, प्रेमी ने किया ऐसा कांड; सह ना पाई वो

विज्ञापन

पति और सास ने दी धमकी 

इसके बाद जब पति और सास घर आए, तो पीड़िता ने आपबीती उन्हें बताई, लेकिन उसकी शिकायत सुनने की जगह पति और सास ने भी ससुर का ही साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि पति और सास ने धमकी दी कि यदि ये बात घर से बाहर गई तो उसे जान से मार देंगे। 

ये भी पढ़ें - लापता हुई विवाहिता: पुलिस ससुराल वालों का कराएगी नार्को टेस्ट, मायके वालों को है ये शक

मायके वालों को दी सूचना

इसके बाद पीड़िता ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वाले उसे अपने साथ ले गए और कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में बताया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed