फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman admitted in district hospital dies of heart attack

Agra News: जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman admitted in district hospital dies of heart attack
मैनपुरी। जिले में बीमारियों से मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में 1155 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शहर के आगरा रोड मंडी गेट निवासी राजबेटी (46) पत्नी ओमवीर को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। उन्हें सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ हार्ट अटैक पड़ गया। इससे पहले कि उन्हें रेफर किया जाता उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि राजबेटी को गंभीर हालत में लाया गया था। उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य का कहना था कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उमस, गर्मी और बारिश के कारण बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed