फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman accused of occupying land

Agra News: महिला ने लगाया जमीन पर कब्जे का आरोप

Sun, 05 Nov 2023 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Nov 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of occupying land
महिला ने लगाया जमीन पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन

भोगांव। गांव सिवाई निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने जमीन पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए एसडीएम संध्या शर्मा को शिकायती पत्र दिया। पीड़िता सावित्री देवी ने बताया कि गांव में उसे गरीब किसान होने पर एक जमीन का पट्टा मिला है। उसने उक्त जगह पर घर बनवाया और बाकी बची भूमि पर खेती करती आ रही है। गांव निवासी नामजद ने उसकी काफी जमीन पर गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर लिया। हाइड्रा लगाकर जमीन पर नींव भी भर ली है। एसडीएम ने जांच के बाद दो दिन में कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन उक्त आदेश का भी आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सोनू बघेल और लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद


झगड़ा कर रहे दो लोग गिरफ्तार
कुरावली। थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर झगड़ा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मोहर पाल ने बताया कि मोहल्ला वैदनटोला निवासी दिलीप शराब पीकर बस स्टैंड के पास लोगों को गालियां दे रहा था। वहीं मोहल्ला कुंवरपुर में राजा ने पत्नी की पिटाई की। दोनों ही शिकायतों पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed