फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman accused of harassing her for rent

Agra News: महिला ने किराए के लिए परेशान करने का लगाया आरोप

Sun, 10 Nov 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of harassing her for rent
महिला ने किराए के लिए परेशान करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मिशन शक्ति के तहत अभियान जारी है। रविवार को बरनाहल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की। बताया कि दो लोग किराए के लिए परेशान कर रहे हैं। शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया गया।

थाना बरनाहल क्षेत्र के मोहल्ला वनखंडेश्वर सुधा देवी ने थाने में आकर तहरीर दी। मिशन शक्ति के तहत थाने में तैनात महिला आरक्षी शीलम और सुनीता शर्मा को बताया कि मोहल्ले में किराए पर रह रही है। किसी कारण से वह किराया नहीं दे सकी। जिस वजह से उसे परेशान किया जा रहा है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला आरक्षी ने मौके पर जाकर दूसरे पक्ष से जानकारी ली। वहां पर किराया न दिए जाने का विवाद सामने आया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत कराई गई तो कुछ ही देर में दोनों पक्ष सहमत हो गए। शिकायत में जिन लोगों पर आरोप लगाए गए थे। उन लोगों ने परेशान न करने का भरोसा दिया। इसके बाद महिला ने अपनी शिकायत वापस लेते हुए कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही। विवाद निस्तारण के बाद टीम थाने लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed