{"_id":"66de946bd029b417b10cc2df","slug":"wolf-attack-in-mainpuri-caught-teenager-seriously-injured-villagers-in-panic-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wolf Attacks: मैनपुरी में भेड़िये की दस्तक...आदमखोर ने किशोर को दबोचा, गंभीर घायल; दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wolf Attacks: मैनपुरी में भेड़िये की दस्तक...आदमखोर ने किशोर को दबोचा, गंभीर घायल; दहशत में ग्रामीण
Mon, 09 Sep 2024 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:53 AM IST
सार
यूपी में इन दिनों भेड़िये की दहशत है। बहराइच के बाद मैनपुरी में भी भेड़िये ने दस्तक दे दी है। यहां भेड़िये ने एक किशोर पर हमला कर दिया। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों ने भेड़िये को देखा, उसके बाद से वे दहशत में हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी में भेड़िये की दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद अब जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जरामई में भेड़िये की दहशत नजर आ रही है। शनिवार की रात खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे किशोर को भेड़िये ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी गांव में भेड़िया देखा गया है। घटना के बाद से ग्रामीण महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव छोटा जरामई में शनिवार की रात हुई एक घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए नजर आ रहे हैं। गांव निवासी सत्यकुमार के पुत्र प्रांशू ने बताया कि हमला करने वाला भेड़िया ही था। प्रांशू ने बताया कि शनिवार की रात को वह अपने खेत पर बने दूसरे मकान पर सोने के लिए गया था। घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डाल कर लेटा हुआ था, तभी पास ही बने बकरियों के बाड़े के पास आहट होने पर वह जाग गया।
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव छोटा जरामई में शनिवार की रात हुई एक घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए नजर आ रहे हैं। गांव निवासी सत्यकुमार के पुत्र प्रांशू ने बताया कि हमला करने वाला भेड़िया ही था। प्रांशू ने बताया कि शनिवार की रात को वह अपने खेत पर बने दूसरे मकान पर सोने के लिए गया था। घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डाल कर लेटा हुआ था, तभी पास ही बने बकरियों के बाड़े के पास आहट होने पर वह जाग गया।
विज्ञापन
जब बाड़े के पास पहुंचा तो उस पर भेड़िया ने हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर मां गुड्डी देवी व आसपास के लोग आ गए। प्रांशू को भयभीत देख कर जब पूछा तो उसने भेड़िये के हमले की जानकारी दी। गांव निवासी मंगल का कहना है सच जो भी हो लेकिन हमला तो हुआ है। अगर सच है तो प्रशासन को गांव आकर सच्चाई जानकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई भेड़िये का शिकार न बन जाए।
डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि मैनपुरी क्षेत्र में भेड़िये नहीं पाए जाते हैं, फिर भी अगर कोई भेड़िया भटक कर आ गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। टीम मौके पर जाकर पंजों के निशान के साथ ही आसपास जानकारी जुटाएगी। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है, वन विभाग हमेशा तत्पर है।