फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   within 15 days guardians have to deposit three months fee

15 दिन में जमा करा रहे तीन माह की फीस

Wed, 06 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Wed, 06 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
within 15 days guardians have to deposit three months fee
15 दिन में जमा करा रहे तीन माह की फीस - फोटो : demo pic
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई तमाम अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गई है। किताब, कापी, यूनिफार्म के साथ अप्रैल में ही तीन माह की फीस जमा कराई जा रही है। कई स्कूलों ने फीस बुक में लिखा है कि 15 अप्रैल के बाद फीस जमा करने पर जुर्माना देना होगा। 
विज्ञापन

 नियमानुसार विद्यालयों को प्रति माह फीस लेनी चाहिए। गर्मी की छुट्टी की फीस उसके पहले वाले माह में ली जानी चाहिए। विद्यालय ऐसा नहीं कर रहे हैं। पूरे वर्ष की फीस को चार क्वार्टर में बांट दिया गया है। विद्यालय दो माह की अतिरिक्त फीस लेकर उस पर ब्याज ले रहे हैं। अधिकतर स्कूलों ने फीस जमा करने की तारीख एक से 15 तक निर्धारित की है। इसके बाद 50 से लेकर 250 रुपए तक जुर्माना लिया जा रहा है। यदि किसी स्कूल में 2000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 1500 रुपये के हिसाब से भी मासिक फीस जमा की जा रही है तो 90 लाख रुपए जमा होंगे। इस पर स्कूल ब्याज और अन्य लाभ लेते हैं। अधिकतर अभिभावकों के लिए माह की फीस एक साथ देना मुश्किल भरा होता है, इससे अभिभावकों को कोई लाभ नहीं मिलता। 
विज्ञापन


 ‘तिमाही फीस इसलिए ली जाती है कि अभिभावकों को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। स्कूलों को फीस जमा करने के लिए कम से कम एक माह का समय देना चाहिए। इसके बाद ही जुर्माना लगाना चाहिए, वह भी मामूली। कोई विद्यालय 10 या 15 तारीख तक ही फीस जमा कराना चाहता है तो गलत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय तोमर, अध्यक्ष अप्सा 

बुक सेलरों से अभिभावकों की नोंकझोंक 
प्रिंट रेट पर किताब दिए जाने पर अभिभावक बुक सेलर से रसीद मांग रहे हैं। दुकानदार रसीद देने से मना कर रहे हैं। रसीद दे भी रहे हैं तो प्रत्येक किताब की कीमत अंकित नहीं की जा रही है। सभी के दाम एक साथ जोड़कर दिए जा रहे हैं। निर्धारित दुकानों से ही किताबें मिलने के कारण, अभिभावक खरीदने को मजबूर हैं। 


‘स्कूलों का निर्धारित सेलर से किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य करने, दुकानों पर प्रिंट रेट पर किताबें देने और रसीद न देने की शिकायतें मिल रही हैं। कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।’ 
अरविंद कुमार पांडेय, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed