फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   With the heat of the sun, power cuts have increased, leaving villagers in distress.

Agra News: सूरज की तपिश के साथ बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण बेहाल

Mon, 25 May 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
With the heat of the sun, power cuts have increased, leaving villagers in distress.
बाह में लू से बचने के लिए सिर ढक कर निकलता परिवार
बाह। यमुना-चंबल के दोआब में दिन व दिन सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। तपिश के साथ बढ़ी बिजली कटौती ने जैतपुर और बाह क्षेत्र के गांव कस्बों की आबादी को बेचैन कर दिया है। लू के चलते बाह, जरार, भदरौली, जैतपुर, बासौनी, चित्राहाट, अभयपुरा, नंदगवा में दिन में सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन




बाह में सिर ढक कर निकली सोनम और गीता ने बताया कि बच्चे को दवा दिलाने के लिए घर से निकले थे, गर्म हवाओं से बचने के लिए चादर का सहारा लेना पड़ा है। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया, गुंगावली के वीरेंद्र सिंह तोमर, जरार के जोधाराम ने बताया कि बिजली की कटौती ने दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। महज 7-8 घंटे बिजली मिल पा रही है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया ने बिजली कटौती, ट्रांसफाॅर्मर न बदले जाने, भ्रष्टाचार आदि को लेकर सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय बाह पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र इरादतनगर ,मिहावा, बृथला, कुर्राचित्तरपुर,इनायतपुर ,बाद से संचालित गांवों भीषण गर्मी में बिजली सुचारू न होने के चलते ग्रामीण परेशान हैं। लोगों ने बताया कि 24 घंटे में केवल 10 से 12 घंटे ही विद्युत सप्लाई दी जा रही है। दोपहर में कई घंटे तक विद्युत सप्लाई काट दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं, ग्वालियर हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के सामने से ताहरपुर मार्ग स्थित हॉट मिक्स प्लांट में रखे कोलतार के ड्रम में भीषण गर्मी के चलते आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्लांट के मैनेजर दीवान सिंह ने बताया कि प्लांट 6 माह से बंद पड़ा था। प्लांट में कोलतार के 6 ड्रम और 50 गैस सिलिंडर रखें हुए थे। रविवार को दिन में 3 बजे भीषण गर्मी के चलते कोलतार के ड्रम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे तापमान और तेज धूप से आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत द्वारा खेरागढ़ तिराहे पर ग्रीन नेट लगवाई गई है। इसके साथ ही कस्बे में दो स्थानों पर निशुल्क प्याऊ भी शुरू कराए गए हैं। खेरागढ़ तिराहे पर ग्रीन नेट लगने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को धूप से राहत मिल रही है, वहीं प्याऊ पर लोग गर्मी में पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed