फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   With prices stabilizing, the sparkle of jewelry returned during the wedding season.

Agra News: कीमत थमी तो सहालग में जेवरों की चमक लाैटी

Sun, 08 Feb 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
With prices stabilizing, the sparkle of jewelry returned during the wedding season.
आगरा। पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव पर अब विराम लगता दिख रहा है। भाव में आए इस ठहराव से सहालग में जेवरों की चमक लौट रही है। ग्राहकों ने बाजारों का रुख किया है जिससे किनारी बाजार और नमक की मंडी समेत सराफा कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

भाव स्थिर होने से प्रमुख सराफा बाजारों में ग्राहकों की उम्मीद जागी है। शनिवार को बाजार में चांदी हाजिर का भाव 2.70 लाख रुपये प्रति किलो पर टिका रहा, वहीं 24 कैरेट सोना 1.51 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर स्थिर रहा। पिछले आठ दिनों से कीमतों में आई इस स्थिरता ने उन ग्राहकों को राहत दी है जो भाव गिरने के इंतजार में खरीदारी टाले हुए थे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार आभूषणों के चलन में बदलाव देखा जा रहा है। सराफा कारोबारी नितिन अग्रवाल बताते हैं कि सोने के जेवर बनवाने के लिए ग्राहक आ रहे हैं। लोग एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। वहीं, चांदी के आभूषणों में भारी पायलों का क्रेज फिर से लौट रहा है। बाजार में 100 से 150 ग्राम वजनी भारी पायलों के साथ-साथ 15 से 35 ग्राम की हल्की पायलों की भी खासी मांग है।
विज्ञापन

सहालग के ऑर्डर से कारोबारियों को मिलीं राहत
फुलट्टी, सेब का बाजार और चौबे जी का फाटक जैसे इलाकों में हलचल बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। सराफा कारोबारी तरुन अग्रवाल ने कहा कि सहालग के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। भाव स्थिर होने से निवेश और व्यक्तिगत उपयोग, दोनों ही उद्देश्यों से खरीदारी में इजाफा हुआ है। जब भाव हर दिन नहीं बदलते, तो खरीदार बिना किसी डर के बड़े ऑर्डर बुक कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed