Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   With enthusiasm and passion, the girl students learned self-defense techniques.

Agra News: जोश और जुनून के साथ छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sat, 11 Jul 2026 01:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
With enthusiasm and passion, the girl students learned self-defense techniques.
बल्केश्वर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस दौरान छात्र
आगरा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी बल्केश्वर में शुक्रवार को आयोजित किया गया। 500 से अधिक छात्राओं ने जोश और जुनून के साथ आत्मरक्षा के गुर सीखे। खास बात यह रही कि विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, जय नारी शक्ति और नारी हूं, कमजोर नहीं के उद्घोष के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा ने छात्राओं को वार्म-अप, स्ट्रेचिंग, पंच, फ्रंट किक, ओपन फ्रंट किक, साइड ब्लॉक, अपर ब्लॉक, कोहनी से वार, कलाई पकड़ने पर खुद को छुड़ाने और काउंटर अटैक जैसी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं को बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में स्कूटर और साइकिल की चाबी, मोबाइल फोन, स्कूल बैग, पर्स, पेन, नाखून, दांत, हेयर बैंड और हेयर क्लिप जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं का भी आत्मरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रशिक्षण में परी माथुर, सुदर्शन देबनाथ, ईशांत कुमार और जतिन बघेल ने सहयोग किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शिक्षिका शैलजा सूद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अमर उजाला की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं खुशबू परिहार, दीक्षा, निकिता, दीपिका छवि, दीपांशी, शिवा, सुहाना, अनन्या, सिद्धि, श्यामनी को पुस्तकें प्रदान की गईं। जबकि 21 छात्राओं को कैंसर सुरक्षा संबंधी पुस्तकें तथा प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष शर्मा को एक ईयर बुक भेंट की गई। कार्यक्रम में शिक्षिका चंचल आहूजा, सीमा शर्मा, पूनम भाटिया, प्रेमलता यादव, राजेश कुमारी, रेनू जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed