फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wire pulled from farmer without shutdown, death due to electric shock

Agra News: बिना शटडाउन के किसान से खिंचवाया तार, करंट से मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wire pulled from farmer without shutdown, death due to electric shock
कासगंज। कोतवाली सोरोंजी क्षेत्र के गांव ताखरू में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की जान चली गई। ट्यूबवेल की लाइन सही करने पहुंचे लाइनमैनों ने बिना शटडाउन लिए ही किसान और अन्य ग्रामीणों से बिजली के तार और रस्सी को खिंचवाया। लाइनमैन की लापरवाही से अनजान किसान ने जैसे ही तार पकड़कर खींचने की कोशिश की, उसको बिजली ने पकड़ लिया। करंट से बुरी तरह झुलसे किसान की माैके पर ही माैत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को लेकर नमैनी बिजलीघर पर पहुंए गए। यहां पर करीब दो घंटे तक शव रखकर ग्रामीणों ने जेई और लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव कैंडी निवासी सुरेंद्र (28) पुत्र राजेन्द्र के गांव ताखरू में खेत पर लगे ट्यूबवेल की विद्युत लाइन दो दिन से खराब थी। इसके शिकायत उसने विद्युत निगम कर्मी से की। सुरेंद्र की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि शुक्रवार को अनिल भास्कर ने लाइनमैन श्यामवीर को भेजकर उसके पति को खेत पर बुलाया। उसका आरोप है कि लाइनमैन श्यामवीर ने सुरेंद्र व अन्य लोगों से लाइन व रस्सा खिंचवाया गया। तार को खींचते समय करंट प्रवाहित हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत पर लोग एकत्रित हो गए। परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीण युवक का शव लेकर दोपहर 1.30 बजे नमैनी फीडर पर पहुंच गए। विद्युत निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने फीडर पर शव रख कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। मृतक की पत्नी की तहरीर के पर जेई व लाइनमैन के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शव का को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed