फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   winter cold

पहाड़ों पर पड़ी बर्फ , बूंदों से कांपा शहर

Sun, 08 Jan 2017 12:35 AM IST
पहाड़ों पर पड़ी बर्फ , बूंदों से कांपा शहर
पहाड़ों पर पड़ी बर्फ , बूंदों से कांपा शहर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
winter cold
पहाड़ों पर पड़ी बर्फ , बूंदों से कांपा शहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बर्फबारी और बारिश पहाड़ों पर हुई लेकिन इससे आगरा कांप गया। शुक्रवार को तेज धूप के उलट शनिवार ‘कोल्ड डे’ बना रहा। सुबह से शाम तक धूप के दर्शन तक नहीं हुए। दोपहर दो बजे कुछ पलों के लिए बादलों के बीच से सूरज झांका। बादलों और शीतलहर के कारण शनिवार को दिन में पारा सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। रात नौ बजे बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने ठिठुरा दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। शुक्रवार तक धूप सेंकने वालों को शनिवार को पूरे दिन सूरज के निकलने का इंतजार रहा। सुबह से शाम तक पूरे दिन बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शाम को धुंध गहराई तो वहीं रात में बूंदाबांदी शुरू हुई। बूंदों के साथ ही तेज हवाएं चलीं, जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। सर्दी के कारण दिन में स्कूली छात्रों को परेशान होना पड़ा, वहीं शीतलहर के कारण बाजारों में भी भीड़ कम रही। वीकएंड के कारण ताजमहल पहुंचे पर्यटक सर्दी से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन शीतलहर बनी रहेगी। दिन में बादलों की लुकाछिपी के कारण धूप के दर्शन मुश्किल होंगे और सुबह कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 मिनट देरी से आई एयर इंडिया फ्लाइट
एयर इंडिया की आगरा आने वाली एकमात्र फ्लाइट एआई-406 निर्धारित समय से 35 मिनट देरी से पहुंची। खेरिया हवाई अड्डे पर दिन में दृश्यता 1.1 किमी तक पहुंची, जिसके बाद वाराणसी से यह फ्लाइट दोपहर 1:54 बजे आगरा आई और 2:21 पर खजुराहो के लिए रवाना हुई। खजुराहो में यह 25 मिनट लेट 3:05 बजे पहुंच पाई। 

आलू के लिए फायदेमंद मौसम
आगरा। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए यह मौसम बेहद फायदेमंद है। इस समय सिंचाई की जरूरत है। गेहूं की टिलरिंग के लिए भी अच्छा है। हल्की बारिश से आलू की फसल को भी फायदा होगा। ऐसा मौसम कई दिन रहने पर झुलसा रोग लगने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed