फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wine23

शराब के ठेकों पर हल्ला बोल, तोड़फोड़ 

Tue, 04 Apr 2017 01:20 AM IST
शराब के ठेकों पर हल्ला बोल, तोड़फोड़ 
शराब के ठेकों पर हल्ला बोल, तोड़फोड़  Updated Tue, 04 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
wine23
शराब के ठेकों पर हल्ला बोल, तोड़फोड़  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रशासन की चेतावनी के बाद भी शराब के ठेकों पर तोड़फोड़ नहीं थम रही है। सोमवार को लगभग दर्जन भर शराब की दुकानों में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये कीमत की शराब की बोतलें चकनाचूर कर दी गईं। दुकानों के शटर तक तोड़ डाले। ठेका कर्मचारी दुकान छोड़ भाग खड़े हुए। कुछ अराजक तत्व शराब की बोतलें लूट ले गए।
विज्ञापन

एक अप्रैल से हाईवे किनारे शराब की दुकानें हटने के बाद इन्हें बस्तियों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी को लेकर लोगों में आक्रोश है। महिलाएं तक बवाल में शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पहले से संचालित शराब की दुकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने रविवार को ऐसे लोगों को चेतावनी दी थी लेकिन इसका फर्क नहीं पड़ा और सोमवार को करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। ईदगाह क्षेत्र में सुबह 11.30 बजे महिलाओं ने देशी शराब और बीयर की दुकान पर हल्ला बोला। कर्मचारी को बंधक बना लिया और दुकान पर पथराव कर दिया। युवकों ने शटर तोड़कर शराब और बीयर की बोतलें तहस-नहस कर दीं। कैंटीन का फर्नीचर तोड़ दिया। 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार प्रदर्शनकारियों को भगा दिया। दो युवकों को हिरासत में लिया है। ताजगंज के धांधुपुरा स्थित शराब के ठेकों को पर भी पथराव किया गया। बोतलें और फर्नीचर तोड़ दिया। शाहगंज के भोगीपुरा स्थित शराब के ठेके पर भी बवाल काटा। आधा घंटे तक दुकान पर पत्थर बरसाए। लाठी और डंडों से ठेके के अंदर रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं। पुलिस के पहुंचने के बाद भी महिलाएं पीछे हटने को तैयार नहीं थीं। इस पर पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। बोदला चौराहा, नामनेर, सिर की मंडी (लोहामंडी) और जगदीशपुरा थाने के पास स्थित शराब की दुकानों पर भी खूब हंगामा हुआ। यहां भी तोड़फोड़ हुई और पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। बिचपुरी रोड स्थित शराब के ठेके पर महिलाओं ने प्रदर्शन की कोशिश की लेकिन यहां पहले से तैनात पुलिस बल को देखकर वह लौट गईं। यमुनापार के राधा नगर (फाउंड्री नगर) में देसी शराब शराब के ठेके पर पथराव हुआ। गौतम नगर में भी महिलाएं प्रदर्शन करने पहुंची लेकिन यहां भी पुलिस बल मौजूद होने से वह पीछे हट गईं। इनमें से तमाम शराब की दुकानों पर अराजक तत्वों ने लूटपाट भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed