फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wine fectory

टूंडला में पकड़ी अवैध देसी शराब की मिनी फैक्टरी

Thu, 12 Nov 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
wine fectory
टूंडला कोतवाली में पकड़े गये अवैध शराब बनाने के आरोपी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। वृहस्पतिवार को पुलिस ने नगर की न्यू इंद्रा नगर से अवैध रूप से नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने भारी मात्रा में बनी हुई शराब, भरे हुए पौआ, रैपर, ढक्कन और बार कोड आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एटा रोड स्थित न्यू इंद्रानगर में कुछ लोगों द्वारा एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मकान की घेराबंदी करते हुए छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 110 पउआ शराब से भरे हुए, 2400 पउआ खाली, 400 ढक्कन, 4000 बार कोड उत्तर प्रदेश सरकार और 450 फाइटर मार्का के बोतल पर चिपकाने वाले रेपर, एक ड्रम में करीब 20 लीटर बनी हुई शराब, तीन छोटे ड्रम भरे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम रोहित कुमार, आकाश निवासी सुरहरा थाना एत्मादपुर, आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवसिंह नगला मान, थाना दन्नाहार मैनपुरी बताया है। जबकि एक आरोपी राजेंद्र बघेल निवासी न्यू इंदिरापुरम, टूंडला मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस टीम में एसआई अमित त्यागी, रामबाबू पाठक, हेडकांस्टेबल मुकेश गौतम, जगदीश, अनिल कुमार, कांस्टेबिल विजय कुमार, विमलेश कुमार, सुजान सिंह, रियाज और दिनेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed