फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wind storm wreaks havoc, 20 injured

Agra News: हवा के बवंडर ने मचाई तबाही, 20 घायल

Thu, 19 Sep 2024 07:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Wind storm wreaks havoc, 20 injured
कासगंज/सोरोंजी/पटियाली। जिले में गंगा किनारे के कुछ गांवों में बुधवार को दोपहर के समय हवा के बवंडर ने काफी तबाही मचाई। इस बवंडर में टिनशेड, झोंपड़ी व सोलर प्लांट उड़ गए। वहीं पेड़, दीवारें और बिजली के खंभे टूट गए। इनकी चपेट में आने से एक 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल एवं निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है। वहीं पेड़ व खंभे टूटने के कारण कछला रोड पर जाम लग गया।जिले में बारिश के बीच दोपहर को तेज हवाएं चली। वहीं सोरों व गंजडुंडवारा क्षेत्र में गंगा किनारे के कुछ गांवों में हवा का बवंडर उठा। इसका काफी असर देखा गया। मिर्जापुर में बवंडर के चलते झोंपड़ी, टिन शेड उड़ गए। पेड़ उखड़ गए। मकानों की दीवारें गिर गई। इनकी चपेट में आने से मंजू (18) पुत्री विजेंद्र सिंह, मीरा (16) पुत्री रनसिंह, दीनू (11) पुत्र रन सिंह, रन सिंह (50) पुत्र सालाराम, ओमवीर (35) हाकिम सिंह, वीरपाल (48) पुत्र सरदार सिंह, लीलाधर (70), राम मूर्ति (50) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें मीरा की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा रूप किशोर (32) पुत्र भीकम सिंह, शिवानी (6) पुत्री लालता प्रसाद सिंह डीलर, दिलीप (15) पुत्र रन सिंह, कृष्णा (9) पुत्र जागेश सिंह, प्रेमपाल (50) पुत्र रामसहाय घायल हो गए। इनको निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया। वहीं नगरिया में एक दर्जन से अधिक पेड़ या उनके तने टूटकर गिर गए। इससे कछला मार्ग पर जाम लग गया। गऊपुरा मार्ग पर न्योली शुगर मिल की दीवार गिर गई। इसके अलावा पलटू नगला, तुमरिया में भी पेड टूटकर गिर गए। गंजडुंडवारा क्षेत्र के अहमद देव नगर में भरत सिंह पुत्र भगवान सिंह का एक सोलर प्लांट उड़ कर दूसरी जगह जा गिरा। इसकी चपेट में आकर प्रवीन की पत्नी व पुत्री तथा गुड़िया पुत्री हेमराज घायल हो गए। पेड़ गिरने से कैलाश (40) पुत्र हेमराज, कौशल (12) पुत्र कैलाश, दीवार गिरने से जयवीर (35) पुत्र महेंद्र, पूजा (23) पुत्री गंगा सिंह घायल हो गए। इनको निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया है।एसडीएम सदर संजीव कुमार और पटियाली एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रों में हाेने वाले नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इनका विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed