फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wind brought down the mercury still no relief from the heat know weather department forecast

UP Weather: हवा ने गिराया पारा, गर्मी से फिर भी राहत नहीं...मौसम विभाग का जानें क्या है पूर्वानुमान

Sun, 20 Apr 2025 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 08:50 AM IST
सार

आगरा में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी दिन में तेज हवा चल सकती है।
 

विज्ञापन
Wind brought down the mercury still no relief from the heat know weather department forecast
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा सबसे गर्म शहर के पायदान में लगातार दो दिन शीर्ष तीन में बने रहने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान गिरा। हवा चलने से पारा करीब 2 डिग्री लुढ़का लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा
इस बार अप्रैल माह में दो बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। शनिवार को तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी तो आई लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि ने दिन और रात के तापमान के बीच के अंतर को कम कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 13 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बर्थडे स्पार्कल स्टिक से हुआ ऐसा धमाका...उखड़ गए घर के दरवाजे, आग में तीन झुलसे; मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग का पूर्वानुमान
ऐसे में अधिकतम तापमान कम होने के बाद भी लोगों को गर्मी की तीव्रता ज्यादा महसूस हुई। रविवार को भी तापमान में विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी दिन में तेज हवा चल सकती है।

ये भी पढ़ें -  Agra: विद्युत संविदा कर्मी को इस कदर किया गया उत्पीड़न, बर्दाश्त न कर सका...फंदा लगाकर दे दी जान


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 39.6
न्यूनतम तापमान- 26.6
सूर्योदय- 5:52
सूर्यास्त- 6:44
एक्यूआई- 117
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed