फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will tell the villagers about the policies of Congress party

Agra News: ग्रामीणों को बताएंगे कांग्रेसी पार्टी की नीतियां

Sun, 04 May 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Will tell the villagers about the policies of Congress party
कासगंज में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले पैंठ बाजार में पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाए। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले पशु पैंठ में पहुंचकर कार्यकर्ता लोगों का पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व आने वाले दिनों में पार्टी के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव किया जाना है। ऐसे में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विचार किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जो जिला स्तरीय पदाधिकारी होंगे वह जिले के किसी न किसी क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी कार्य करेंगे। जो पदाधिकारी मासिक बैठक में नियमित रूप से नहीं आते है उन्हें संगठन में किसी भी पद की जिम्मेदारी न दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed