फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will take a dip of faith today on Mauni Amavasya

Agra News: मौनी अमावस्या पर आज लगेगी आस्था की डुबकी

Fri, 09 Feb 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Will take a dip of faith today on Mauni Amavasya
कासगंज। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को शुभ योगों के बीच गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधदित्य योग और महोदय योग का मिलन हो रहा है। ज्योतिषी पर्व के मौके पर बन रहे इन विशेष योगों को काफी शुभ मान रहे हैं। इस महासंयोग में पितर प्रसन्न होंगे। ज्योतिषाचार्य मुकुंद बल्लभ भट़्ट का कहना है कि माघ मास में पड़ने वाली मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान कर दान करने से विशेष पुण्य, मिलता है लेकिन इस बार की यह अमावस्या और भी खास है। श्रवण नक्षत्र, व्यतीपात योग और शकुनी करण के संयोग से महोदय योग का निर्माण हो रहा है। महोदय योग सुबह 8:04 से शाम 7: 06 बजे तक रहेगा। यह योग पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ है। मौनी अमावस्या के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप खत्म होते हैं और पुण्य मिलता है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्ध योग का संयोग बनने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। पूजा-पाठ, अनुष्ठान, साधना आदि के लिए यह योग काफी शुभ है। इस दिन बुधदित्य योग, विनायक अमृत हंस और मालव्य योग भी बन रहे हैं। इतने योगों का संयोग एक साथ बनना दुर्लभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed