फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will shriek maternity protection

‘किलकारी’ करेगी मां और बच्चे की सुरक्षा

Fri, 15 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 15 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Will shriek maternity protection
गर्भवती महिलाओं को अब अपने और बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। क्योंकि केंद्र सरकार अब ‘किलकारी’ योजना के माध्यम से गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म से एक साल का होने तक सेहत संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल फोन पर समय-समय पर ऑडियो मैसेज भेजे जाएंगे। ये मैसेज उनकी मातृभाषा में ही होंगे। गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं का मोबाइल नंबर पंजीकृत किया जाएगा। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस योजना पर प्रकाश डाला। वे गुरुवार को कलाकृति मैदान में आईकोग-2016 के शुभारंभ पर देश-विदेश से आए चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

‘किलकारी’ के बारे में कहा कि महिला के गर्भवती होने से बच्चे के एक वर्ष आयु पूर्ण होने तक 72 बार स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें आवश्यक जानकारी के साथ टीका और आयरन की खुराक लेने का परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने हेल्थ मिशन की प्रशंसा करते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के सहयोग को सहारा। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया हेल्दी इंडिया होगा। क्याेंकि वर्ष में 2.60 करोड़ पैदा होने वाले बच्चों में से दो करोड़ बच्चों का पूरा वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। भारत देश के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही नहीं हर मुद्दे पर हमारी तुलना दूसरे देशों से होती है। लेकिन यह भूल जाते हैं कि हमारे देश की जनसंख्या कितनी है। हमारा देश हर साल एक आस्ट्रेलिया पैदा कर रहा है। इसके बावजूद हम मां और बच्चों को स्वस्थ रखने में कामयाब हैं। नड्डा ने कहा कि जननी सुरक्षा के तहत अनपड़ महिलाओं को डिलीवरी के लिए अस्पताल तक लाने में हम सफल हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की समस्या के बारे में कहा कि इसकी लगातार जांच होती रहे, यही इसका बचाव है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर तो है ही 20 राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट और 50 अन्य संस्थान खोले जाने हैं। ताकि समय पर ही इन बीमारियों के बारे में पता चलाया जा सके। जेपी नड्डा ने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट और चिकित्सकों की सुरक्षा का हल निकाला जाएगा। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, अभिनेत्री एवं सांसद किरन खेर, आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. सुषमा गुप्ता, फोग्सी 2015 के अध्यक्ष डा. प्रकाश त्रिवेदी, 2016 की नवनिर्वाचित डा. अलका कृपलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed