{"_id":"3fd9d63f636066e39b9bb359500293bf","slug":"will-ration-cards-in-envelopes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफाफे में पहुंचेगा राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफाफे में पहुंचेगा राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड के लिए लोगों को बार-बार पूर्ति विभाग के कार्यालय की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए खास पहल की गई है। लोगों से आवेदन के साथ लिफाफा और 25 रुपये का डाक टिकट मांगा जा रहा है। राशन कार्ड बन जाने पर विभाग उसी लिफाफे में राशन कार्ड आवेदक के पास भेज देगा।
बड़ी संख्या में पात्र अभी भी पात्र गृहस्थी में चयनित नहीं हुए हैं। उचित दर राशन की दुकानों से गेहूं और चावल न मिलने पर वे विरोध दर्ज करा रहे हैं। ऐसे लोगों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। खाद्य आयुक्त ने लोगों की सुविधा के लिहाज से आवेदन फार्म के साथ लिफाफा और डाक टिकट मंगाने के आदेश जारी किए हैं। जैसे ही कार्ड बनेगा, संबंधित कार्डधारक को पोस्ट कर दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आवेदक आने-जाने में सैकड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। ऐसे में यह व्यवस्था उनके लिए फायदेमंद रहेगी। आवेदन फार्म में बैंक खाता संख्या, आधार संख्या जरूर भरी जाए।