फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will get 'incentive' of Rs 4400 for doing duty for 11 days

Agra News: 11 दिन ड्यूटी करने पर मिलेगा 4400 रुपये का ‘प्रोत्साहन’

Sat, 16 Mar 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Will get 'incentive' of Rs 4400 for doing duty for 11 days
कासगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने होली पर्व पर रोडवेज बस चालक और परिचालकों के लिए 11 दिनों की प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत निर्धारित किलोमीटर तक बसों के संचालन पर उन्हें 4400 रुपये की धनराशि बतौर प्रोत्साहन दी जाएगी। इस योजना में डिपो के कार्यशाला कर्मियों को भी शामिल किया गया है।कासगंज डिपो से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम सहित अन्य मार्गों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके मद्देनजर बसों के अधिक से अधिक से संचालन के लिए रोडवेज ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। यह योजना 22 मार्च से 1 अप्रैल तक लागू रहेगी। इसके तहत 10 दिनों तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को 3500 रुपये एक मुश्त धनराशि दी जाएगी। वहीं लगातार बिना अवकाश के 11 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बसों का संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को 4400 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आउटसोर्सिंग के परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर बस संचालन पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं कार्यशाला के कर्मियों को प्रोत्साहन योजना में 11 दिन ड्यूटी करने पर 1800 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed