फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will be demolished 59 illegal structures were carried out in the area of the Yamuna sinks

ढहाए जाएंगे यमुना के डूब क्षेत्र में कराए गए 59 अवैध निर्माण

Tue, 19 May 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 19 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे प्रतिबंधित डूब क्षेत्र में चिह्नित 59 अवैध निर्माणों पर कभी भी बुल्डोजर चल सकता है। इनको ढहाने की कार्रवाई पर अमल के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इन्हीं निर्माण पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में अपनी गर्दन फंसने से बचाने के लिए विभिन्न विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में किसी भी दिन पुलिस-प्रशासन की निगरानी में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का बुल्डोजर डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों पर चल सकता है।
विज्ञापन

यमुना नदी की दुर्दशा पर एनजीटी की नोटिस के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप है। प्रशासन को जांच रिपोर्ट के साथ 26 मई को जवाब दाखिल करना है। सोमवार शाम मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, जिलाधिकारी पंकज कुमार, एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीए सचिव प्रभांशु श्रीवास्तव के साथ यमुना की दुर्दशा देखने निकले। दौरा मनोहपुर से प्रारंभ हुआ। नदी में कूड़ा देखकर मंडलायुक्त खासे नाराज हुए। इसके बाद अफसरों ने दयालबाग के पोइया घाट में हुए अवैध निर्माणाें का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बने गणपति अपार्टमेंट, मंगलम शिला, पुष्पांजलि सीजन आदि आवासीय योजनाओं को यमुना नदी की ओर से देखा। यमुना किनारे हुए अवैध निर्माणों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2013 में एडीए, सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चिह्नित किए गए 59 अवैध निर्माणों को ढहाने का निर्णय लिया गया है। चूंकि एक साथ इतने निर्माण ढहाना आसान नहीं है इसलिए एडीए कई चरणों में यह कार्रवाई की जाएगी। बता दें, सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी ने पिछले दिनों एनजीटी में यमुना को उसके मूलस्वरूप में लाने के लिए याचिका दायर की थी। इसी की सुनवाई के बाद एनजीटी ने अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना के डूब क्षेत्र में स्थित अवैध निर्माण हर हालत में ढहाए जाएंगे। बाकी निर्माणों की वैद्यता की भी जांच होगी। मैंने संबंधित अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
- पंकज कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed