UP: ताजमहल के साथ गोवर्धन पर्वत को देख सकेंगे आसमान से, शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
आगरा से मथुरा की हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी मिल गई है। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए चयनित कंपनी को डीजीसीए से अनुमतियां लेनी पड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में आगरा से मथुरा की हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी मिल गई है। जिसके बाद अब ताजमहल व गोवर्धन पर्वत और मथुरा वृंदावन के धार्मिक स्थलों, मंदिरों के हवाई दर्शन का सपना सच होगा। इससे पर्यटकों को नए रोमांच का एहसास होगा, वहीं, हवाई पर्यटन को शहर में पंख लग सकते हैं।
आगरा में इनर रिंग रोड किनारे एत्मादपुर मदरा में करीब पांच करोड़ की लागत से बनी हेलीपैड बिल्डिंग तैयार खड़ी है। 2019 में पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। दूसरा हेलीपैड गोवर्धन में तैयार हो रहा है। हेलीकॉप्टर से हवाई भ्रमण के लिए पिछले 6 महीने से पर्यटन विभाग कवायद में जुटा था। चार साल से हवाई दर्शन का ख्वाब हवा में लटका था।