फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's lover arrested after 10 months

Agra News: पत्नी का प्रेमी 10 माह बाद गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Wife's lover arrested after 10 months
मैनपुरी। कुर्रा के गांव फाजिलपुर के संजय के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने उसकी पत्नी के प्रेमी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 11 जुलाई 2024 को संजय ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और चचिया ससुर, पत्नी की बहन की प्रताड़ना से तंग आकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव फाजिलपुर के रहने वाले संजय की शादी गांव महेशपुर, फर्रुखाबाद की अंजली के साथ हुई थी। संजय फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता था। गांव का राज उर्फ राजीव भी साथ में काम करता था। राज और अंजली के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। जानकारी होने पर संजय परेशान रहने लगा था। 20 जून 2024 को अंजली ने पति के दो लाख रुपये राज को दे दिए थे। जानकारी होने के बाद संजय ने जब अंजली की बहन रजनी, चाचा जागेश्वर को घर बुलाकर इस बारे में बताया। इधर, राज से रुपये वापस करने को कहा। मगर, राज ने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

10 जुलाई 2024 को संजय के घर पर राज, जागेश्वर और रजनी पहुंची। वहां पत्नी अंजली ने राज से दो लाख रुपये लेकर बहन रजनी को दे दिए। इस पूरे घटनाक्रम से संजय प्रताड़ित हो गया। 11 जुलाई 2024 को संजय ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कुर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम आरोपी राज उर्फ राजीव को पतारा तिराहा के पास से गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed