फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's condition is out of danger, faints after getting information about husband's death

Kasganj: घुटनों का दर्द न हुआ सहन...बुजुर्ग दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, पति की मौत; पत्नी खतरे से बाहर

Sun, 09 Jun 2024 12:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 09 Jun 2024 12:34 PM IST
सार

बुजुर्ग दंपती घुटनों के दर्द से इस कदर परेशान हो गए कि दोनों ने एक साथ फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। पति की मौत हो गई, लेकिन पत्नी को बचा लिया गया। जब पत्नी को जानकारी हुई कि पति की मौत हो गई है, तो वो सदमे में हैं। 

 

विज्ञापन
Wife's condition is out of danger, faints after getting information about husband's death
death - फोटो : istock

विस्तार

कासगंज के थाना अमांपुर के मोहल्ला सुभाषनगर में शुक्रवार की दोपहर बीमारी से तंग वृद्ध दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें शनिवार को वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी की स्थिति उपचार के बाद सामान्य है। पति की मौत की खबर सुनने से वह बार बार बेहोश हो रही है। वृद्ध का शव गांव में पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। लोग परिजन को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी भूप सिंह शाक्य (60) और उनकी पत्नी राममूर्ति देवी ने मकान की दूसरी मंजिल पर बीमारी से परेशान होकर फंदा लगा लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल ले गया। जहां भूप सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी राममूर्ति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को स्थिति में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। मृतक भूपसिंह के पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पति की मौत की जानकारी होने पर राममूर्ति बार बार बेहोश हो रही हैं। परिजन और ग्रामीण सांत्वना दे रहे हैं। मृतक भूप सिंह के पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि उसके माता पिता घुटने के दर्द से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। मां की स्थिति अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed