Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife was burnt alive Police also stunned after listening to killer husband sent to jail

यूपी: पत्नी को इसलिए जला दिया जिंदा...ताकि पता रहे क्यों मारा, पति की बात सुन पुलिस भी सन्न; भेजा गया जेल

Fri, 02 Feb 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

आगरा में पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया। पथौली में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कातिल पति ने हत्या करने का हैरान करने वाला कारण बताया। 
 

विज्ञापन
Wife was burnt alive Police also stunned after listening to killer husband sent to jail
Husband kill his wife - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पथौली (शाहगंज) में पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। वहीं पूछताछ में पता चला कि पति दो साल से पत्नी से नाराज था। वह पत्नी को मुकदमेबाजी में मोहरा बनाता था। मगर, वह अब इन्कार कर रही थी। इससे पति उससे खुन्नस मानने लगा। बाद में खेत और प्लाट भी बेचने का दबाव बनाने लगा। इसका विरोध करने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पथौली निवासी अनीता (45) पर मंगलवार रात को घर में सोते समय पति राकेश ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। मां की चीख सुनकर बेटा अर्जुन पहुंचा था। इस पर राकेश भाग गया था। अनीता को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। बेटे ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से हत्या का कारण पूछा। उसने बताया कि बड़ा बेटा घर में पत्नी के साथ अलग रहता है। पत्नी अनीता छोटे बेटे के साथ रह रही थी। बेटियों की शादी हो चुकी है। वह कई बार गांव के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर चुका था। पत्नी को भी आगे कर देता था, जिससे पुलिस जल्दी कार्रवाई कर दे। यह बात बेटों को बुरा लगती थी। वह विरोध करने लगे। इस बात पर वो नाराज था। बेटों से अलग गांव सुचैता में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अब खेत और प्लाट बेचने की सोच रहा था। इसकी भनक पत्नी और छोटे बेटे को हो गई। वह मना करने लगी। विवाद होने पर वह घर में नहीं आता था। बड़ा बेटा साथ देता था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को कोर्ट मेंं पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed