{"_id":"67b95238d63d7db7a302420c","slug":"wife-was-brutally-murdered-body-buried-in-straw-and-then-set-on-fire-marriage-took-place-five-years-ago-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल...इसलिए भूसे में दबाई लाश, फिर लगा दी आग; पांच साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल...इसलिए भूसे में दबाई लाश, फिर लगा दी आग; पांच साल पहले हुई थी शादी
Sat, 22 Feb 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:57 AM IST
सार
आगरा के रहने वाले परिवार ने बेटी की शादी पांच साल पहले धौलपुर में की थी। ससुराल में बेटी के पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। लाश को भूसे में दबाकर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से विवाहिता की अस्थियां मिलीं।
विज्ञापन
लाश जला दी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने 23 साल की विवाहिता की हत्या कर दी। शव को भूसे के कूप में डालकर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ अस्थियां मिली हैं। पति सहित ससुरालीजन फरार हैं। मृतका के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह दुस्साहसिक वारदात बृहस्पतिवार रात सैपउ थाना इलाके के गांव नुनहेरा की है। आगरा जिले के थाना खेरागढ़ के गांव घुसियाना निवासी भगवान दास ने करीब 5 वर्ष पूर्व बेटी नीरज देवी की शादी गांव नुनहेरा निवासी कमल किशोर के साथ की थी। पिता ने बताया कि विवाह के समय पुत्री को हैसियत के मुताबिक दहेज दिया, लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीरज की पिटाई करते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की। इसकी जानकारी उसने उन्हें फोन पर दी। आरोप लगाया बाद में ससुरालीजन ने नीरज की हत्या कर शव को भूसे के कूप में डालकर जला दिया। सैपउ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से अस्थियां एकत्रित की हैं। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन