फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife turns out to be murderer of auto driver

Agra News: पत्नी ही निकली ऑटो चालक की कातिल

Wed, 15 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife turns out to be murderer of auto driver
कासगंज। शहर की गंगेश्वर कालोनी के ऑटो चालक की मौत का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। उसकी पत्नी ही कातिल निकली। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने गूगल पर हत्या करने के तरीके सर्च किए थे। दिवाली की देर रात रविवार को गंगेश्वर काॅलोनी थाना कासगंज निवासी हृदय मोहन सक्सेना की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी पूजा सक्सेना ने हत्या का आरोप किरायेदार रहे बंटी, बबली और गुड़िया पर लगाए थे। उनके खिलाफ सोमवार को कासगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस की जांच में हृदय मोहन की पत्नी पूजा सक्सेना का नाम भी सामने आया। पुलिस जब मामले की गहराई में गई तो पता चला कि हृदय मोहन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर की है। इन दोनों को हृदय मोहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने उसका विरोध किया तो उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में पूजा ने बताया कि पति ऑटो चालक है। टेंपो से प्रतिदिन 200-300 रुपये कमाकर लाता है। इस आमदनी से घर का खर्च नहीं चलता है। जूस विक्रेता बंटी घर चलाने के लिए पैसा देकर मदद उसकी करता है। बंटी से उसके अवैध संबंध हैं। पति इसका विरोध करता था। सोमवार को हृदय मोहन जब घर आया तो उसने मुझे और बंटी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी के चलते मैंने बंटी के साथ मिलकर रस्सी से ह्रदय मोहन का गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गूगल पर ढ़ूंढे हत्या के तरीके :
हृदय मोहन की हत्या करने से पहले पत्नी पूजा और उसके प्रेमी ने गूगल पर हत्या करने के तरीके ढूंढे। पुलिस को उनकी गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उन्होंने बिना सबूत छोड़े हत्या को कैसे अंजाम दिया जाय, जहर खाने से क्या प्रभाव पड़ते हैं, कीटनाशक के क्या प्रभाव होते हैं आदि कंटेंट को सर्च किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed