फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife tied drunken husband to tree in mainpuri

ससुराल आए शराबी पति की हरकत पर भड़की पत्नी, पेड़ से बांधा, माफी मांगने पर दो घंटे बाद छोड़ा

Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wife tied drunken husband to tree in mainpuri
पति को पेड़ से बांधा - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में अपनी ससुराल पहुंचे एक युवक ने शराब पीकर हुड़दंग किया तो पत्नी और बच्चों ने उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। माफी मांगने पर लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने उसे मुक्त कराया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शुक्रवार को यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


मामला कुसमरा क्षेत्र के गांव खद्दरा का है। शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला युवक शराब पीने का आदी है। उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन वह शराब की लत के आगे परवरिश पर ध्यान नहीं देता। परेशान होकर उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गांव खद्दरा चली गई थी। 
विज्ञापन



गुरुवार को युवक पत्नी को वापस लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। वहां उसने जमकर शराब पी और पत्नी को घर ले जाने के लिए हुड़दंग करने लगा। इस बात पर पत्नी को गुस्सा आ गया और वह पति को खींचते हुए घर के बाहर ले आई। बच्चों की मदद से उसे एक पेड़ से बांध दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद किया पति को मुक्त

उसके बाद नशे में धुत पति को जमकर खरी खोटी सुनाई। महिला का गुस्सा देख कर कोई भी आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने मामले में बीच बचाव किया। युवक को आगे से शराब न पीने और पत्नी व बच्चों का ख्याल रखे जाने की हिदायत दी। 

ग्रामीणों के समझाने पर पत्नी का गुस्सा भी शांत हो गया। लगभग दो घंटे बाद पत्नी ने पति को मुक्त किया। इसके बाद वह वापस घर चला गया। उक्त घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed