{"_id":"605cbc578ebc3e5916635886","slug":"wife-shot-dead-and-arrested-mainpuri-news-agr4860667185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
किशनी में पत्नी का हत्यरोपी पुलिस हिरासत में
- फोटो : MAINPURI
किशनी। साथियों के साथ कार से ससुराल नगला राय चितायन आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के नगला राय चितायन निवासी रुपाली उर्फ रंगोली जोशी का पति मोहित राज निवासी सुंदरपुर थाना फ्रेंडस कालोनी जनपद इटावा से न्यायालय में विवाद चल रहा था। इसके बाद से रुपाली अपने मायके नगला राय चितायन में रह रही थी। न्यायालय में चल रहे मामले में 18 मार्च को तारीख थी। उससे एक दिन पूर्व 17 मार्च की रात मोहित राज कार में कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और वहां पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर सीओ अमर बहादुर ने बताया कि मोहित राज को मिढिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और वारदात में प्रयुक्त वैन भी मिली। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।