फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to celebrate honeymoon with her husband and went away with her lover In Mainpuri

UP: दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया मना... बताई ऐसी बात, सुनकर दूल्हा रह गया हक्का बक्का; मामला पहुंचा थाने

Thu, 07 Mar 2024 09:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 07 Mar 2024 09:09 AM IST
सार

मैनपुरी में बीती 28 फरवरी को एक युवक की शादी हुई। घर पर खुशियों का माहौल था। सुहागरात पर पति कमरे में पहुंचा। इससे पहले कि दोनों में कुछ बातें होतीं, पत्नी बोल पड़ी। उसने जो कहा उसे सुनकर न सिर्फ दूल्हा हक्का-बक्का रह गया, बल्कि घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...

विज्ञापन
bride refused to celebrate honeymoon with her husband and went away with her lover In Mainpuri
सुहागरात (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सुहागरात पर दुल्हन ने पति को प्रेमी के बारे में सारी सच्चाई बता दी। कहा कि वह उसके बिना नहीं जी सकती। मामला थाने पहुंचा तो बुधवार को न्यायालय में बयान कराए गए। वहां प्रेमी के साथ रहने की बात कहते हुए नवविवाहिता पति से दामन छुड़ाकर प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी परिजन ने 28 फरवरी को जसवंत नगर निवासी युवक के साथ की थी। शादी की पहली रात ही युवती ने पति को अपने प्रेमी के बारे में सारी सच्चाई बता दी। कहा कि वह प्रेमी के अलावा किसी के साथ नहीं रह सकती। इसके बाद फोन पर प्रेमी से बातचीत करने लगी। 

विज्ञापन

कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी

पति और ससुरालीजन ने इस बारे में मायके पक्ष के लोगों को बताया। मायके वालों ने युवक की शिकायत थाने पर की तो इसी बात पर नवविवाहिता भड़क गई। ससुरालीजन घबरा गए और नवविवाहिता को थाना क्षेत्र स्थित मायके छोड़ गए। मामला थाने पहुंचा तो युवती ने साफ कह दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से ही प्रेमी के साथ रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में बयान के बाद प्रेमी के साथ चली गई

बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तो वहां युवती ने मजिस्ट्रेट से प्रेमी के साथ रहने और जाने की बात कही। कोर्ट ने नव विवाहिता के बालिग होने की बात कहते हुए स्वेच्छा से कहीं भी जाने के आदेश दिए। इसके बाद नव विवाहिता पति का दामन छोड़ प्रेमी का हाथ थामे वहां से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed