फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife of tiles artisan found hanging in Rajkot

Agra News: राजकोट में फंदे से लटकी मिली टाइल्स कारीगर की पत्नी

Fri, 02 Oct 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Wife of tiles artisan found hanging in Rajkot
बाह: कूकापुर गांव की मृतका नेमा देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बाह। गुजरात के राजकोट में टाइल्स का काम करने वाले चित्राहाट के कूकापुर गांव के मनोज की पत्नी मंगलवार को किराये के घर में फंदे पर लटकी मिली थी। 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके हाथों की मेहंदी तक नहीं छूट पाई थी। बृहस्पतिवार को मायके वालों ने अंत्येष्टि के लिए शव नहीं उठने दिया। हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। करीब 3 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर अंत्येष्टि के लिए शव उठने दिया।
विज्ञापन

कूकापुर गांव के मनोज की शादी 28 जून 2026 को निबोहरा के पथरकोट गांव की नेमा देवी (20) से हुई थी। शादी के बाद मनोज नेमा देवी को गुजरात के राजकोट ले गया। वह वहां अपने पिता वीरेंद्र प्रजापति के साथ टाइल्स लगाने का काम करता है। मनोज ने बताया मंगलवार शाम को काम के बाद घर लौटा, तो नेमा देवी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। गले में साड़ी का फंदा कसा था। पंखे से शव लटका था। सूचना पर पहुंची राजकोट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर कूकापुर पहुंचे। मायके वाले भी पहुंच गए। नेमा देवी की मां सुनीता देवी, चाचा दीवान सिंह, ताऊ रामप्रकाश, ज्ञान सिंह आदि ने हंगामा कर अंत्येष्टि के लिए शव को नहीं उठने दिया। ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पाकर चित्राहाट पुलिस पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी मायके वाले कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। बोले, हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही अंत्येष्टि करने देंगे।संभ्रांतजनों मायके पक्ष को समझाया। करीब 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के आश्वासन पर मायके वालों ने शव अंत्येष्टि के लिए उठने दिया।
विज्ञापन


नाजों से पाली थी, जान नहीं दे सकती बेटी
- बेटी के हाथों पर लगी मेहंदी देख कर मां सुनीता देवी बोलीं-नेमा को नाजों से पाला था। वह कमजोर नहीं थी। वह फंदे पर लटक कर जान नहीं दे सकती। उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद फंदे से लटका कर आत्महत्या किए जाने का ढोंग किया है। बेटी काे मौत के घाट उतारने वालों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। बेटी की मौत का न्याय मिलने के बाद ही उसके कलेजे को ठंडक पहुंचेगी। चाचा दीवान सिंह ने बताया कि वह भी राजकोट में रहते हैं। नेमा की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे, तो शव जमीन पर पड़ा था। ससुरालीजन फंदे पर लटक कर जान देने की बात कह रहे थे। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्येष्टि के लिए शव रोक कर हंगामा किए जाने पर चित्राहाट पुलिस मौके पर पहुंची थी। विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दी है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच एवं कार्रवाई के आश्वासन पर मायके वाले शांत हुए और अंतिम संस्कार हो सका, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।- जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed