फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife molested, husband beaten to a pulp with sticks, Fatehabad gangs emboldened, police get medical checkup done for seriously injured youth, victim files complaint against four named accused

Agra News: पत्नी से छेड़छाड़, पति को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, फतेहाबाद में दबंगों के हौसले बुलंद, गंभीर रूप से घायल युवक का पुलिस ने कराया मेडिकल, पीड़ित चार नामजदों के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 13 Mar 2026 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Wife molested, husband beaten to a pulp with sticks, Fatehabad gangs emboldened, police get medical checkup done for seriously injured youth, victim files complaint against four named accused
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बुधवार शाम दबंगों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बुधवार शाम को दबंगों ने बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही एक महिला से बाइक पर बैठने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके पति को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार शाम उसकी पत्नी फतेहाबाद बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में दूसरे गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया। जबरन बाइक पर बैठने के लिए बोलने लगा। पत्नी किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचकर आपबीती पति को बताई। पत्नी की बात सुनकर पति जब आरोपी युवक से पूछताछ करने उसके खेत पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पति को जमीन पर गिरा दिया और लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक को लात-घूंसों से पीटा
पिनाहट। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव टीकतपुरा निवासी रामप्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह कस्बा पिनाहट के नदगवा चौराहा पर अपने ऑटो में सवारी बैठा रहे थे। इसी दौरान कस्बे का दूसरा ऑटो चालक वहां आया और उनके ऑटो के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाना पिनाहट में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed