फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Lover and Landlord Sever Husbands Genitals FIR Registered

जीते जी मर गया ये पति: पत्नी ने प्रेमी और मकान मालिक संग मिलकर काटा घरवाले का गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ ऐसी वारदात की गई।

विज्ञापन
Wife Lover and Landlord Sever Husbands Genitals FIR Registered
पत्नी ने प्रेमी और मकान मालिक संग मिलकर काटा पति का गुप्तांग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित सिकंदरा थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले युवक ने पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक पर पिटाई करने और चाकू से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हालांकि सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

टिंकू से थे पत्नी के अवैध संबंध
पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर अन्यत्र रहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्तांग पर किया चाकू से वार
आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस बोली- पीड़ित बदल रहा बयान
विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान पीड़ित ने दिया है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed